पांच हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार, गंगनहर पुलिस ने दबोचा
रुड़की में गंगनहर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और अपहरण के मामले में 5000 रुपये के इनामी आरोपी सलमान को गिरफ्तार किया। सलमान ने एक नाबालिग लड़की को लेकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी की लगातार तलाश की और उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
रुड़की। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म और अपहरण के मामले में फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी झबरेड़ा क्षेत्र के लाठरदेवा शेख निवासी 27 वर्षीय सलमान है। गंग नहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सलमान उसकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।एसएसपी
के निर्देश पर गठित पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस से बचने के लिए वह लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन मुखबिर की सूचना और पुलिस के दबाव के चलते शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 64(2)(एम) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(एन)/6 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में महिला उपनिरीक्षक मनसा ध्यानी और कांस्टेबल बलराम शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


