विकासनगर में 6.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
सेलाकुई पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 6.20 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी रोहित रावत को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा।

विकासनगर। सेलाकुई पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 6.20 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष सेलाकुई लोकपाल परमार ने बताया कि नशा तस्करों और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने बहादरपुर रोड क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने रोहित रावत को रोककर तलाशी ली, जिसके कब्जे से 6.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।
बरामदगी के आधार पर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रोहित रावत पुत्र किशन सिंह रावत, निवासी मकान नंबर 107, बहादरपुर रोड, सेलाकुई के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


