रुड़की में 11.84 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Mar 14, 2026 03:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

रुड़की पुलिस, सीआईयू और आर्मी इंटेलिजेंस ने संयुक्त कार्रवाई में 11.84 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो आरोपियों दीपांकर और अनिकेत को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 'ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025' के तहत की गई। दोनों को आर्मी एरिया में स्मैक बेचते समय पकड़ा गया और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

रुड़की में 11.84 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

रुड़की। रुड़की पुलिस, सीआईयू और आर्मी इंटेलिजेंस की संयुक्त कार्रवाई में 11.84 ग्राम अवैध स्मैक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025’ के तहत की गई। पुलिस ने दीपांकर (33) निवासी मिलाप नगर और अनिकेत चौहान (26) निवासी रतन का पूर्वा को उस समय पकड़ा जब वे बाइक से आर्मी एरिया सैपर मार्केट में स्मैक बेचने जा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से स्मैक और बाइक बरामद की गई। दोनों के खिलाफ कोतवाली रुड़की में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।