न्यायालय के वारंट पर रुड़की पुलिस की कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार

Mar 09, 2026 08:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

कोतवाली रुड़की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। वारंटियों में दिनेश पाल और सुधीर कुमार पर धारा 138 एनआई एक्ट तथा शमशाद पर गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उन्हें उनके घरों से दबोचा।

न्यायालय के वारंट पर रुड़की पुलिस की कार्रवाई, तीन वारंटी गिरफ्तार

रुड़की। कोतवाली रुड़की पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर गैर जमानती वारंट की तामील करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने दिनेश पाल पुत्र शिवकुमार निवासी प्रेम कुंज, शमशाद पुत्र रसीद निवासी जोरासी तथा सुधीर कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी मिलाप नगर ढंडेरा को उनके घरों से दबोच लिया। दिनेश पाल व सुधीर कुमार पर धारा 138 एनआई एक्ट तथा शमशाद पर गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।