Dehradun News: प्रेमनगर में तीन हुड़दंगी गिरफ्तार, 30 वाहन सीज
Dehradun News: प्रेमनगर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर मारपीट के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। विवाद की सूचना पर पुलिस पहुंची और युवकों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, यातायात नियमों के उल्लंघन पर 30 वाहनों को सीज किया गया और 15 वाहनों पर जुर्माना लगाया गया।

Dehradun News: प्रेमनगर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शांति भंग कर मारपीट करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। वहीं यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 वाहनों को सीज किया है। इंस्पेक्टर प्रेमनगर नरेश राठौर ने बताया कि सोमवार को कंट्रोल रूम से बिधौली क्षेत्र में झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि किसी विवाद को लेकर दो पक्ष बीच सड़क पर हंगामा और मारपीट कर रहे हैं। चौकी प्रभारी जैनेंद्र सिंह राणा की टीम ने उन्हें समझाने का प्रयास किया। वे नहीं माने और उग्र हो गए।
शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने तीनों युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान अमन सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी जाबर, भल्लेगांव बागवान, टिहरी गढवाल, अमृतम अंशुमन उम्र 25 वर्ष निवासी पटना, बिहार और मनीष जैन उम्र 19 वर्ष निवासी राजाखेड़ी, हरियाणा, हाल पता ग्रीन व्यू हॉस्टल, बिधौली के रूप में हुई। तीनों आरोपी प्रेमनगर क्षेत्र के निजी संस्थान के छात्र हैं।दूसरी ओर वाहन चेकिंग अभियान चलाते हुए भी प्रेमनगर पुलिस ने शिकंजा कसा। खतरनाक ड्राइविंग, दोपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे फोड़ने और ट्रिपल राइडिंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने 30 दोपहिया व चौपहिया वाहनों को सीज कर दिया। इसके अलावा नियमों का उल्लंघन करने वाले 15 अन्य वाहनों का एमवी एक्ट के तहत चालान कर 12,000 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।


