Dehradun News: विकासनगर में चोरी की फिराक में घूम रहा हिस्ट्रीशीटर अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार
Dehradun News: विकासनगर में पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान हिस्ट्रीशीटर फरमान उर्फ काला को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया। वह चोरी की नीयत से घूम रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित पर पहले से ही कई आपराधिक मामले चल रहे हैं।
Dehradun News: विकासनगर। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध खुखरी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी चोरी की नीयत से क्षेत्र में घूम रहा था। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कुंजा ग्रांट क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके कब्जे से एक अवैध खुखरी बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रात में चोरी करने के उद्देश्य से निकला था और लोगों को डराने के लिए खुखरी साथ रखी थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फरमान उर्फ काला (30 वर्ष) पुत्र फारुक, निवासी कुंजा ग्रांट, कोतवाली विकासनगर, जनपद देहरादून के रूप में हुई है।
उसके विरुद्ध कोतवाली विकासनगर में शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार फरमान उर्फ काला थाना विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ शस्त्र अधिनियम, चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पहले से करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखे हुए थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


