हरिद्वार में सट्टा लगाते पांच गिरफ्तार, 5240 रुपये बरामद

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

हरिद्वार में सिडकुल पुलिस ने रावली महदूद क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से सट्टा बुक, पेन और 5240 रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

हरिद्वार में सट्टा लगाते पांच गिरफ्तार, 5240 रुपये बरामद

हरिद्वार। सिडकुल पुलिस ने रावली महदूद क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा बुक, पेन और 5240 रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार गुरुवार को सिडकुल पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रावली महदूद में सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग सट्टा लगाते मिले। पुलिस ने मौके से जगमोहन उर्फ नानू पुत्र रामचंद्र निवासी रावली महदूद थाना सिडकुल, एवरन पुत्र खूब सिंह निवासी गणेशपुर सिरौली जनपद बरेली उत्तर प्रदेश हाल निवासी रावली महदूद, हेमराज पुत्र सोमपाल निवासी रावली महदूद, दिनेश कुमार पुत्र जीवनलाल निवासी रावली महदूद और प्रभु गुप्ता पुत्र नारायण गुप्ता निवासी रामनगर महेशनगर अंबाला हरियाणा हाल निवासी रावली महदूद को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से सट्टा बुक, पेन और 5240 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।