गंगनहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 वारंटी गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

रुड़की में कोतवाली गंगनहर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में 11 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया। 7/8 अप्रैल की रात टीमों ने आरोपियों को उनके घरों से पकड़ा। गिरफ्तार व्यक्तियों में पुरुष और एक महिला वारंटी शामिल हैं। पुलिस ने आगे भी अभियान जारी रखने का आश्वासन दिया।

गंगनहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 वारंटी गिरफ्तार

रुड़की। कोतवाली गंगनहर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में अभियान चलाकर फरार चल रहे 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गठित टीमों ने 7/8 अप्रैल की रात दबिश देकर आरोपियों को उनके घरों व संभावित ठिकानों से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में शकील अहमद, जुगनू, पवन धूलिया, सोमपाल सिंह, अजय धीमान उर्फ फिल्टर, गौरव शर्मा, सनोज कुमार, सुशील कुमार सहित एक महिला वारंटी शामिल हैं। पुलिस ने सभी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी करते हुए आगे भी वारंटियों के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।