Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsPM Modi to Visit Dehradun for Uttarakhand Silver Jubilee Celebration and Launch Development Projects
कल दून पहुंचेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, पुलिस प्रशासन अलर्ट

कल दून पहुंचेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, पुलिस प्रशासन अलर्ट

संक्षेप: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर को देहरादून आएंगे। वे एफआरआई में उत्तराखंड रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे और 8140 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। 28,000 किसानों को 62 करोड़ रुपए की सहायता राशि भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया है।

Sat, 8 Nov 2025 11:56 AMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 नवंबर यानी कल दून पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री दून स्थित एफआरआई में आयोजित होने वाले उत्तराखंड रजत जयंती समारोह में शिरकत करेंगे। पीएम के दौरे के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8140 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें 930 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और 7210 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। पेयजल, सिंचाई, तकनीकी शिक्षा, ऊर्जा, शहरी विकास, खेल और कौशल विकास सहित कई प्रमुख क्षेत्रों को लाभ पहुंचाएगा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 28,000 से अधिक किसानों को सीधे उनके बैंक खातों में 62 करोड़ रुपए की सहायता राशि भी जारी की जाएगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

साथ ही प्रधानमंत्री दो प्रमुख परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे जिसमें सोंग बांध पेयजल परियोजना, जो देहरादून को 150 एमएलडी (प्रति दिन मिलियन लीटर) पेयजल की आपूर्ति करेगी और नैनीताल में जमरानी बांध बहुउद्देशीय परियोजना, जो पेयजल उपलब्ध कराएगी, सिंचाई और बिजली उत्पादन में सहायता करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एफआरआई परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह ने बताया कि सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक नया ट्रैफिक प्लान जारी किया है।