डाट काली मंदिर में दो दिन आम भक्तों के लिए रहेगा बंद

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दून दौरे के दौरान, भक्तों को 12 अप्रैल की शाम से 14 अप्रैल की दोपहर तक मां डाट काली मंदिर में पूजा करने की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा कारणों से मंदिर समिति ने भक्तों से अनुरोध किया है कि वे 14 अप्रैल दोपहर 2 बजे के बाद ही मंदिर में प्रवेश करें।

डाट काली मंदिर में दो दिन आम भक्तों के लिए रहेगा बंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दून दौरे के दौरान आम भक्त 12 अप्रैल की सायं से 14 अप्रैल की दोपहर तक मां डाट काली मंदिर के दर्शन पूजा अर्चना नहीं कर पाएंगे। प्रधानमंत्री के मंदिर में पूजा के लिए आगमन के चलते उनकी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंदिर समिति ने सामान्य भक्तों से मंदिर समिति ने ये अपील की है। प्रधानमंत्री के मंदिर आगमन की तैयारियों को लेकर रविवार को एक आवश्यक बैठक मां डाट काली मनोकामना सिद्ध पीठ में हुई। जिसकी अध्यक्षता मंदिर के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के सुपुत्र शुभम गोस्वामी एवं संयम गोस्वामी ने की। मंदिर समिति के सेवादार दिनेश अग्रवाल, सेवादार गौरव कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दून आगमन का कार्यक्रम 14 अप्रैल को प्रस्तावित है।

जिसमें कि प्रधानमंत्री मां डाट वाली मनोकामना सिद्ध पीठ पर दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे। इस दौरे के चलते मंदिर में रविवार सायं 5 बजे से 14 अप्रैल दोपहर 2 बजे तक सुरक्षा कारणों से भक्तजन माता रानी के दर्शन नहीं कर पाएंगे। मंदिर समिति ने भक्तों से आग्रह किया है कि माता रानी के दर्शनों के लिए 14 अप्रैल दोपहर 2 बजे के बाद ही मंदिर में प्रवेश करें। इस अवसर पर आचार्य अनूप ममगाईं, आचार्य विजेंद्र थपलियाल, आचार्य प्रवीण जुयाल, वासु परविंदा, विक्की खत्री, शिवम गोयल, गोकुल परविंदा उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।