पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, 14 अप्रैल को टोल फ्री रहेंगे लच्छीवाला व आशा रोडी बैरियर
देहरादून में पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के लोकार्पण के लिए जिला प्रशासन ने शहर को जाम से मुक्त रखने का निर्णय लिया है। 14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा और आशा रोडी बैरियर पर सुबह पांच से रात आठ बजे तक वाहनों का निशुल्क आवागमन रहेगा।

देहरादून। पीएम नरेंद्र मोदी का देहरादून दौरा व दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने शहर को जाम से मुक्त रखने का निर्णय लिया है। देहरादून डीएम सविन बंसल ने आदेश देते हुए कहा कि 14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा व आशा रोडी बैरियर सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक वाहनों का निशुल्क आवागमन रहेगा। पीएम के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सीमावर्ती व पर्वतीय जिलों से भारी संख्या में बसों व निजी वाहनों से लोगों के आने की संभावना है। टोल प्लाजा पर वाहनों का दबाव बढ़ने से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
इस कारण यह कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान फास्ट टैग से भी किसी प्रकार का कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।
लेखक के बारे में
Mahesh pandeyशॉर्ट बायो: महेश पांडे पिछले 17 साल से पत्रकारिता क्षेत्र में हैं। साल 2025 में दैनिक हिन्दुस्तान में बतौर प्रमुख संवाददाता कार्यरत हैं।
परिचय एवं अनुभव
दैनिक जागरण उत्तराखंड, दैनिक भास्कर पंजाब और हिन्दुस्तान ग्रुप में सेवाएं दी। 2025 जुलाई से दोबारा से संस्थान में जुड़े। अर्द्ध कुंभ और कुंभ जैसे बड़े आयोजनों में भी राष्ट्रीय महत्व की खबरें की हैं। दैनिक भास्कर पंजाब में रहने के दौरान भारत-पाकिस्तान युद्ध की कवरेज भी की है। अर्बन डेवलपमेंट प्लान, सूचना के अधिकार का ऑनलाइन कोर्स भी किया। वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर सिटी इंचार्ज की भूमिका में कार्यरत हैं।
कॅरियर का सफर
महेश ने 17 वर्ष पहले दैनिक जागरण उत्तराखंड में पत्रकारिता में कदम रखा। इसके बाद दैनिक हिन्दुस्तान देहरादून में काम किया। यहां से लुधियान में भाष्कर में बतौर सिटी इंचार्ज दो वर्ष से अधिक काम किया। फिर वापस देहरादून हिन्दुस्तान यूनिट में बतौर सिटी चीफ कार्यरत हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी से पीजी की पढ़ाई के महेश पांडे पत्रकारिता के पेशे में आए। सिटी टीम लीड करने के नाते राजनीति, अपराध, स्थानीय मुद्दों पर अच्छी पकड़ हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों में अच्छे जानकार हैं।
विजन एवं एंटरटेनमेंट
क्राइम रिपोर्टिंग, प्रशासनिक मामले, राजनीति और खेल की महेश को गहरी समझ है। महेश का मानना है कि आप जिस विषय को कवर करते हैं, उसके प्रति आपका दर्शन या नजरिया क्या है वह महत्वपूर्ण होता है। जनता से सीधा जुड़ाव जरूरी है। महेश क्रिकेट को खेलना और देखना पसंद है।
विशेषताएं
क्राइम, राजनीति, खेल आदि
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


