वाहन की चपेट आने से एक व्यक्ति की मौत
Apr 04, 2026 06:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
मसूरी के स्प्रिंग बिल्ला क्षेत्र में एक पिकअप वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से 47 वर्षीय असलम की मौत हो गई। वाहन अचानक पीछे की ओर खिसक गया और असलम को अपनी चपेट में ले लिया। असलम पेशे से कारपेंटर था और उसका शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

मसूरी,संवाददाता। स्प्रिंग बिल्ला क्षेत्र में पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।पुलिस नेशव को कब्जे में लिया है।जानकारी के अनुसार शनिवार को एक पिकअप वाहन ढलान में खड़े होने के कारण अचानक पीछे की ओर खिसक गया। वाहन में उस समय कोई भी मौजूद नहीं था जिसके चलते पीछे खड़ा एक व्यक्ति वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में असलम 47 पुत्र मोहम्मद अहमद, निवासी वर्धमान कॉलोनी, जावेद मस्जिद के पास सहारनपुर की मौत हो गई। असलम पेशे से कारपेंटर था। शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


