Dehradun News: गढ़वाल विवि में पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर उठे विवाद के बीच छात्रसंघ ने कार्रवाई की मांग की

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर विवाद बढ़ गया है। छात्रसंघ महासचिव अनुरोध पुरोहित ने कुलसचिव को मांगपत्र सौंपकर सीबीआई जांच की मांग की। इसके अलावा, प्रवेश प्रक्रिया में अनियमितताओं और नेगेटिव मार्किंग से संबंधित आरोप लगाए गए हैं।

गढ़वाल विवि में पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर उठे विवाद के बीच छात्रसंघ ने कार्रवाई की मांग की

Dehradun News: श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर उठे विवाद के बीच सोमवार को छात्रसंघ महासचिव अनुरोध पुरोहित ने कुलसचिव प्रो वाईपी रैवानी को मांगपत्र सौंपकर पर कार्रवाई की मांग की है।

छात्रसंघ की मांगें

छात्रसंघ महासचिव ने कहा कि विश्वविद्यालय में अभी तक हुए सभी पीएचडी प्रवेशों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराई जाए। साथ ही विश्वविद्यालय में सभी नियुक्तियों की भी सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है।

परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप

उन्होंने मांग की कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा में ड्यूटी पर तैनात रहे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उनका आरोप है कि परीक्षा में अनियमितताओं की आशंका है, जिसकी स्वतंत्र जांच आवश्यक है।

प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव

मांगपत्र में यह भी कहा गया है कि पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में मेरिट के आधार पर प्रवेश सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वर्तमान प्रवेश परीक्षा में लागू नेगेटिव मार्किंग व्यवस्था को समाप्त कर पूर्व की भांति मूल्यांकन प्रणाली लागू करते हुए प्रवेश प्रक्रिया संपन्न कराई जाए।

सीबीसीएस परीक्षा प्रणाली में संशोधन

इसके अलावा छात्रसंघ ने सीबीसीएस परीक्षा प्रणाली के तहत विशेष परीक्षा (स्पेशल एग्जाम) के प्रावधान में संशोधन की मांग करते हुए एक विषय की सीमा बढ़ाकर चार विषयों में विशेष परीक्षा का अवसर देने की मांग भी की है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगों पर शीघ्र निर्णय लेते हुए आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आग्रह किया है। मौके पर वीरेंद्र बिष्ट, देवकांत देवराड़ी, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

पीएचडी प्रवेश परीक्षा को लेकर विवाद किस विश्वविद्यालय में है?
यह विवाद हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।