देवीराम सेमवाल बने वन विकास निगम कर्मचारी संगठन टिहरी क्षेत्र अध्यक्ष
उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन के द्विवार्षिक चुनाव देहरादून में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव में देवीराम सेमवाल को अध्यक्ष, राम प्रकाश राघव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सोहन पाल सिंह राणा को उपाध्यक्ष चुना गया। अन्य पदों पर भी नए सदस्यों का चुनाव किया गया।

देहरादून। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन, टिहरी क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव देहरादून स्थित संगठन मुख्यालय में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील कुमार पुंडीर एवं चुनाव अधिकारी प्रेम सिंह चौहान की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित की गई। चुनाव परिणामों की घोषणा के अनुसार देवीराम सेमवाल को संगठन का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। वहीं राम प्रकाश राघव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष और सोहन पाल सिंह राणा को उपाध्यक्ष चुना गया। मंत्री पद पर गिरीश प्रसाद जोशी, कोषाध्यक्ष पद पर प्रभात बंसल, संगठन मंत्री पर रतन सिंह चौहान, संयुक्त मंत्री पर कमल सिंह रावत और प्रचार मंत्री पर चतर सिंह चौहान को चुना गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



