पौड़ी पुलिस ने नो पार्किंग से हटाए 13 वाहनों का किया चालान
Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
पौड़ी पुलिस ने गुरुवार को शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए गश्त की और नो पार्किंग में खड़े 13 वाहनों के चालान किए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर गश्त की और सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया।
पौड़ी। पौड़ी पुलिस ने गुरुवार को शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर गश्त की और नो पार्किंग में खड़े वाहनो को हटाने का भी काम किया। पुलिस टीम ने इस दौरान 13 वाहनों के चालान भी किए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम ने ऐजेंसी, माल रोड, बस स्टैंड, श्रीनगर रोड, धारा रोड, अपर बाजार में गश्त की। इस दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनो को हटाया गया। पुलिस टीम में एसएसआई राज विक्रम पंवार, हेमलता सेमवाल, प्रवीण रावत आदि शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


