पौड़ी में प्रवेशोत्सव में बच्चों को नए सत्र की दी जानकारी

Apr 07, 2026 12:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

पौड़ी के जीआईसी इंटर कॉलेज में मंगलवार को प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नए छात्रों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। खंड शिक्षधिकारी ने कहा कि स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। अभिभावकों को बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं देने का भरोसा दिया गया।

पौड़ी में प्रवेशोत्सव में बच्चों को नए सत्र की दी जानकारी

पौड़ी। पौड़ी के जीआईसी इंटर कॉलेज में मंगलवार को प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में दाखिला लेने वाले बच्चों का फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। खंड शिक्षधिकारी पौड़ी मास्टर आदर्श ने कहा कि स्कूलों मे प्रवेशोत्सव मनाया जा रहा है। इस के तहत विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया जा रहा है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी मौजूद रहे। इस दौरान विशेषज्ञ हरीश बडोनी  ने जानकारी दी।  छात्रों को विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से बताया गया।  इस मौके पर बच्चों को नए सत्र में शुरू होने वाले विभिन्न कोर्स, विशेषकर कंप्यूटर विषय को लेकर भी बताया गया।

 ताकि वे आधुनिक शिक्षा से जुड़ सकें। अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि बच्चों को बेहतर शिक्षा और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रधानाचार्य वीपी डोभाल ने बताया कि 20 प्रवेश नए हुए है। इन बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें भी दी गई हैं। 

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।