देवप्रयाग में मृत मिला नर गुलदार

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

देवप्रयाग के बछेलीखाल गांव में एक मृत नर गुलदार मिलने से हड़कंप मच गया। ग्राम प्रधान सोनिया चौहान ने वन विभाग को सूचना दी। वन कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गुलदार के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे लगता है कि यह आपसी संघर्ष या गिरने के कारण मरा है।

देवप्रयाग में मृत मिला नर गुलदार

देवप्रयाग, नई टिहरी। भरपूर पट्टी के बछेलीखाल गांव स्थित बेलधार में मृत नर गुलदार मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची व शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा। ऋषिकेश बदरीनाथ राजमार्ग के ऊपर स्थित बेलधार की तेज ढलान पर बुधवार सुबह एक मृत गुलदार दिखाई दिया। जिस पर ग्राम प्रधान सोनिया चौहान द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। ग्राम प्रधान सोनिया के मुताबिक गांव की बस्ती से 3 सौ मीटर दूर बिलाणु तोक में यह मृत गुलदार दिखाई दिया था। सूचना पर रेंजर मदनसिंह रावत वन कर्मियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे व गुलदार का शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाया।

रेंजर रावत के अनुसार मृत गुलदार नर है, जिसकी उम्र चार या पांच वर्ष तक है। गुलदार के चेहरे व पेट व छाती पर चोट के निशान है। जिस पर यह घटना गुलदारों के आपसी संघर्ष का परिणाम लगती है। घटना में गुलदार के किसी चट्टान से नीचे गिरकर मौत होने की संभावना है। बीते साल भी बछेलीखाल में राजमार्ग पर किसी वाहन की टक्कर में एक गुलदार मृत मिला था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।