Opposition Leader Yashpal Arya Accuses Exploitation of Factory Workers in Uttarakhand उत्तराखंड में श्रमिकों के साथ हो रहा है अन्याय: आर्य, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsOpposition Leader Yashpal Arya Accuses Exploitation of Factory Workers in Uttarakhand

उत्तराखंड में श्रमिकों के साथ हो रहा है अन्याय: आर्य

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने फैक्ट्री श्रमिकों के साथ शोषण का लगाया आरोप बिना साप्ताहिक उत्तराखंड में श्रमिकों के साथ हो रहा है अन्याय: आर्य

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनThu, 11 Sep 2025 12:19 PM
share Share
Follow Us on
उत्तराखंड में श्रमिकों के साथ हो रहा है अन्याय: आर्य

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने फैक्ट्री श्रमिकों के साथ शोषण का लगाया आरोप बिना साप्ताहिक अवकाश के आठ घंटे से भी अधिक लिया जा रहा है काम देहरादून, मुख्य संवाददाता। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने उत्तरखंड में उद्योगों में श्रमिकों का शोषण किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि बिना साप्ताहिक अवकाश के श्रमिकों से आठ घंटे से भी अधिक काम लिया जा रहा है। कहा कि मजदूरों से प्रतिदिन 12 घंटे काम कराया जाता है। श्रम कानूनों के अनुसार कोई भी मजदूर आठ घंटे से अधिक काम नहीं कर सकता है। न ही उन्हें तय समय से अधिक घंटे काम करने को बाध्य किया जा सकता है।

श्रम कानूनों के अनुसार मजदूरों को दिन भर में एक घंटे का विश्राम और सप्ताह में एक अवकाश का अधिकार है। अधिकांश फैक्ट्रियों में इन नियमों का पालन नहीं हो रहा है। 12 घंटे कठिन परिश्रम कराने के बावजूद मजदूरों को केवल ₹400 रुपए ही मजदूरी दी जाती है। महिला मजदूरों की स्थिति और भी दयनीय है। उन्हें सिर्फ ₹200 रुपए प्रतिदिन दिए जाते हैं। इस मजदूरी से श्रमिक अपना घर तक तक नहीं चला पा रहे हैं। कहा कि फैक्ट्रियों में श्रम कानूनों का सख्ती से पालन कराया जाए। मजदूरों से आठ घंटे से अधिक काम न कराया जाए। उन्हें विश्राम समेत साप्ताहिक अवकाश का अधिकार दिलाया जाए। मजदूरी दरें बढ़ा कर उन्हें न्यूनतम वेतन सुनिश्चित किया जाए। महिला मजदूरों को पुरुष मजदूरों के समान मजदूरी दिलाकर उनके साथ हो रहे भेदभाव को समाप्त किया जाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।