ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनVIDEO : गंगा की धारा के लिए सर्वे करने पहुंचे केंद्रीय जल संस्थान राज्यमंत्री का विरोध

VIDEO : गंगा की धारा के लिए सर्वे करने पहुंचे केंद्रीय जल संस्थान राज्यमंत्री का विरोध

हरिद्वार जिले के खानपुर में केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री संजीव बालियान को विरोध झेलना पड़ा। लोगों ने गंगा का जल शुक्रताल ले जाने पर नाराजगी जताई।  जानकारी के अनुसार केंद्रीय जल संसाधन राज्य...

VIDEO : गंगा की धारा के लिए सर्वे करने पहुंचे केंद्रीय जल संस्थान राज्यमंत्री का विरोध
लाइव हिन्दुस्तान टीम,लक्सरFri, 19 May 2017 04:15 PM
ऐप पर पढ़ें

हरिद्वार जिले के खानपुर में केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री संजीव बालियान को विरोध झेलना पड़ा। लोगों ने गंगा का जल शुक्रताल ले जाने पर नाराजगी जताई। 
जानकारी के अनुसार केंद्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री संजीव बालियान शुक्रवार को टीम के साथ खानपुर क्षेत्र पहुंचे थे। मुजफ्फरनगर स्थित शुक्र ताल सूख चुकी है। इसके लिए बाणगंगा नदी से गंगा की धारा ले जाने की तैयारी की जा रही है। सर्वे के लिए शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अफसरों के साथ केन्द्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री संजीव बालियान खानपुर पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने उनका विरोध किया। कहा कि गंगा से नहर निकाली गई तो 10 हजार की आबादी उजड़ जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस दौरान ग्रामीणों के साथ टीम की तीखी बहस भी हुई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें