Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsOperation Sindoor Symbol of PM Modi s Determination for Kedarnath and Badrinath Safety
बदरी केदार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: द्विवेदी

बदरी केदार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: द्विवेदी

संक्षेप:

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अब तक सवा दो लाख...

May 08, 2025 04:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

बीकेटीसी अध्यक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक देहरादून, मुख्य संवाददाता। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि बदरी केदार में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रतीक बताया। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि श्री बदरीनाथ तथा केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के बाद यात्रा सरल सुगम रूप से चल रही है। पहलगाम हमले के बाद प्रदेश सरकार ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा चाक चौबंद की है। पहलगाम में हुए आतंकवादियों के कायराना हमले के जवाब में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने जनभावनाओं के अनुरूप आपरेशन सिंदूर चलाया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ऐसा कर देश के दुश्मनों को माकूल जवाब दिया है। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के आह्वान पर श्री बदरीनाथ धाम में आपरेशन सिंदूर की सफलता पर देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नाम से विशेष पूजा अर्चना संपन्न हुई है। सवा दो लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन द्विवेदी ने बताया कि अभी तक सवा दो लाख तीर्थयात्रियों ने श्री बदरीनाथ केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए हैं। जिनमें से डेढ़ लाख यात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंच गये हैं। जबकि श्री बदरीनाथ धाम पहुंचने वालों की संख्या 70 हजार से अधिक है। दो मई को श्री केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए और चार मई को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुले। बताया कि तीर्थयात्रियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए सुरक्षित तीर्थयात्रा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।