Dehradun News: खाते में रकम ट्रांसफर कराने का झांसा दे ठगे 1.81 लाख
By Newswrap
हिन्दुस्तान, देहरादूनDehradun News: देहरादून के क्लेमनटाउन में एक व्यक्ति रवि कुमार से ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई। किसी अज्ञात व्यक्ति ने परिचित बनकर कहा कि वह उसके खाते में पैसे ट्रांसफर करेगा। रवि ने अपने खाते की जानकारी दी, लेकिन पैसे ट्रांसफर होने की बजाय कट गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Dehradun News: देहरादून। क्लेमनटाउन क्षेत्र के एक व्यक्ति से एक लाख 81 हजार रुपये से अधिक की ऑनलाइन धोखाधड़ी हो गई। रवि कुमार निवासी टर्नर रोड ने क्लेमनटाउन थाने में दी शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपनी असली पहचान छिपाकर परिचित बनकर झांसे में लिया। उसने कहा कि वह पीड़ित के खाते में रकम ट्रांसफर कराएगा। उसके कहे अनुसार करने पर रकम खाते में आने के बजाए कट गई। एसओ मोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


