ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनप्रॉपर्टी बेचने का झांसा देकर दस लाख हड़पे

प्रॉपर्टी बेचने का झांसा देकर दस लाख हड़पे

ईस्ट होपटाउन स्थित जमीन बेचने का झांसा देकर जालसाजों ने एमडीडीए कॉलोनी, आईएसबीटी निवासी व्यक्ति से दस लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर पर वसंत विहार थाना पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और...

प्रॉपर्टी बेचने का झांसा देकर दस लाख हड़पे
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनTue, 17 Jul 2018 04:26 PM
ऐप पर पढ़ें

ईस्ट होपटाउन स्थित जमीन बेचने का झांसा देकर जालसाजों ने एमडीडीए कॉलोनी, आईएसबीटी निवासी व्यक्ति से दस लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित की तहरीर पर वसंत विहार थाना पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसओ वसंत विहार हेमंत खंडूरी ने बताया कि प्रॉपर्टी धोखाधड़ी को लेकर मनोज कुमार निवासी एमडीडीए कॉलोनी, आईएसबीटी ने एसआईटी भूमि सेल में शिकायत दी। आरोप है कि प्रेम सिंह, वीर सिंह व भगवान सिंह निवासी उम्मेदपुर, परमिन्दर सयाल निवासी किशननगर, नाथीराम निवासी सहारनपुर, राजेन्द्र व ऋषिपाल निवासी अज्ञात ने ईस्ट होपटाउन स्थित जमीन को अपनी बताते हुए पीड़ित को बेचने का झांसा दिया। दोनों पक्षों में डील तय होने पर पीड़ित ने दस लाख रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद मनोज कुमार को पता लगा कि आरोपियों ने जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाकर उनके सामने पेश किए। इसका पता लगाने पर पीड़ित ने आरोपियों से अपनी रकम वापस मांगी। लेकिन उन्होंने पीड़ित को रकम नहीं लौटाई। एसआईटी जांच में आरोप सही पाए जाने पर सातों आरोपियों के खिलाफ वंसत विहार पुलिस ने धोखाधड़ी और अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें