ओलम्पस हाई में विक्रम और बेताल की शानदार प्रस्तुति दी

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

ओलम्पस हाई विद्यालय में 27वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ। इस अवसर पर छात्रों ने विक्रम बेताल नाटक प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि नेहा जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उत्कृष्ट रंगकर्मियों को सम्मानित किया गया और विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया गया।

ओलम्पस हाई में विक्रम और बेताल की शानदार प्रस्तुति दी

ओलम्पस हाई विद्यालय में 27वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह और वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने ध्वनि और प्रकाश आधारित विक्रम बेताल नाट्य प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि व भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सचिव नेहा जोशी, विशिष्ट अतिथि सुरेश प्रसाद मामगाईं, टी के अग्रवाल, अविनंदा और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में रंगमंच के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रतिष्ठित रंगकर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय की वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया गया। इसमें विद्यार्थियों की साहित्यिक, कलात्मक व रचनात्मक उपलब्धियों को स्थान दिया गया है।

विद्यालय की निदेशक और प्रधानाचार्या डॉ अनुराधा पुंडीर मल्ला ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, सह पाठ्यक्रम गतिविधियों व सत्र के दौरान संचालित प्रगतिशील पहलों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही विक्रम और बेताल नाट्य प्रस्तुति का निर्देशन कुनाल शमशेर मल्ला ने किया। इस शानदार प्रस्तुति में रंगमंच, नृत्य, संगीत, तकनीक व प्रभावशाली दृश्यांकन का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। करीब 200 विद्यार्थियों ने इस मेगा प्रस्तुति में भाग लिया और अपने आत्मविश्वास, मंच कौशल और अभिनय प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और सौ प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यार्थियों, विद्यालय में 10 वर्ष व उससे अधिक समय तक सेवाएं देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. कुनाल शमशेर मल्ला, प्रधानाचार्या डॉ अनुराधा पुंडीर मल्ला, उप प्रधानाचार्या अर्चना आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।