ग्राफिक एरा के ओकेश को रेक्स कर्मवीर अवार्ड
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के शिक्षक ओकेश छाबड़ा को तीसरी बार रेक्स कर्मवीर चक्र पुरस्कार मिला है। यह पुरस्कार उन्हें आईकोनगो और संयुक्त राष्ट्र द्वारा समाज में बदलाव लाने के लिए दिया गया। ओकेश को...
Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनWed, 27 Nov 2024 06:04 PM
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के शिक्षक ओकेश छाबड़ा को रेक्स कर्मवीर चक्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरूस्कार तीसरी बार मिला है। ओकेश छाबड़ा को यह पुरस्कार एनजीओ के अंतर्राष्ट्रीय परिसंघ (आईकोनगो) व संयुक्त राष्ट्र ने दिया। यह पुरस्कार उत्प्रेरक का काम करने वाले व समाज में बदलाव लाने वाले व्यक्तियों को दिया जाता है। ओकेश को इस वर्ष गोल्ड मेडल से नवाजा गया। इससे पहले उन्हें 2023 में सिल्वर मेडल व 2019 में ब्रोंज मेडल मिल चुका है।ओकेश को यह पुरस्कार श्री राम मिलेनियम स्कूल नोएडा में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।