Dehradun News: सेंट जोसेफ और दून प्रेसीडेंसी बने विजेता

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: देहरादून के श्रीराम सेंटेनियल स्कूल में ओपी गर्ग मेमोरियल सॉकर टूर्नामेंट का फाइनल खेला गया। अंडर-17 में सेंट जोसेफ एकेडमी ने शिवालिक एकेडमी को 2-1 से हराया, जबकि अंडर-14 में दून प्रेसीडेंसी स्कूल ने ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल को टाईब्रेकर में 4-2 से मात दी। विजेताओं को गोल्डन बूट और अन्य पुरस्कार दिए गए।

Dehradun News: सेंट जोसेफ और दून प्रेसीडेंसी बने विजेता

Dehradun News: देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। श्रीराम सेंटेनियल स्कूल में शनिवार को ओपी गर्ग मेमोरियल सॉकर टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। अंडर-17 फाइनल में सेंट जोसेफ एकेडमी ने शिवालिक एकेडमी को 2-1 से हराया अंडर-14 में दून प्रेसीडेंसी स्कूल ने टाईब्रेकर में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल को 4-2 से मात दी।अंडर-14 वर्ग में ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल के रजत सिंह को गोल्डन बूट, इसी स्कूल के नक्ष कचरिया को मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर और दून प्रेसीडेंसी स्कूल के परिरित चौधरी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अंडर-17 वर्ग में सेंट जोसेफ एकेडमी के अक्षत्र कंबोज को गोल्डन बूट, शिवालिक एकेडमी के ईशांत को मोस्ट प्रॉमिसिंग प्लेयर और सेंट जोसेफ एकेडमी के शान को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्रीराम सेंटेनियल स्कूल के चेयरमैन अनिल गर्ग रहे। इस दौरान स्कूल के निदेशक गौरव गर्ग, प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद नाभा शुक्ला और उप प्रधानाचार्य नविता चौधरी मौजूद रहीं। दून प्रेसीडेंसी स्कूल की निदेशक डॉ. श्वेता गोयल, प्रधानाचार्य अल्पना गुप्ता, समन्वयक मीनाक्षी नेगी और सेंट जोसेफ एकेडमी के ब्रदर विलियम भी उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: सेंट जोसेफ और दून प्रेसीडेंसी बने विजेता