Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsNursing Jobless Protest Against Misconduct by Police in Uttarakhand
नर्सिंग बेरोजगार युवतियों से अभद्रता के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

नर्सिंग बेरोजगार युवतियों से अभद्रता के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

संक्षेप:

महिला कांग्रेस और नर्सिंग बेरोजगार युवतियों ने पुलिस मुख्यालय के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्रता का विरोध किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। महिला कांग्रेस ने नर्सिंग युवतियों के साथ हुए अपमान को सरकार की असंवेदनशीलता बताया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Dec 09, 2025 03:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

महिला कांग्रेस और नर्सिंग बेरोजगारों ने नर्सिंग बेरोजगार युवतियों से अभद्रता के विरोध में पुलिस मुख्यालय के समीप प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस ने पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। नर्सिंग बेरोजगार युवतियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की गई अभद्रता और थप्पड़ मारने की घटना के विरोध में उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में वर्करों ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से पुलिस मुख्यालय कीओर कूच किया। पुलिस ने कनक चौक के समीप बैरीकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। वर्करों ने वहां पर प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने बैरिकेडिंग पर चढ़कर उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नर्सिंग बेरोजगार युवतियां भी उपस्थित रहीं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और नर्सिंग बेरोजगारों को और महिला कांग्रेस वर्करों को गाड़ियों में भरकर एकता विहार छोड़ा गया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि रोजगार की मांग करने वाली बेटियों के साथ इस प्रकार का अपमानजनक और दमनकारी व्यवहार सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करता है। आरोप लगाया कि धामी सरकार युवाओं की आवाज सुनने के बजाय उन पर शक्ति प्रदर्शन कर रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। रौतेला ने कहा कि नर्सिंग की बेटियां अपने अधिकार और रोजगार मांग रही थीं, लेकिन सरकार ने उनके सवालों का जवाब संवाद से देने की बजाय थप्पड़ों और धक्कों से दिया। मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि यह न केवल लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है बल्कि महिलाओं के प्रति सरकार की दमनकारी मानसिकता को भी दर्शाता है। - यह लोग रहे प्रदर्शन में शामिल विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा, प्रदेश महासचिव निधि नेगी, सुशीला शर्मा, पुष्पा पवार, अनुराधा तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अनीता सकलानी, सचिव रेखा ढींगरा, सेवादल से सावित्री थापा, मंजू, अनुराधा, सविता सोनकर, सूरज छेत्री, अभय कंतूरा, आयुष सेमवाल, नवल पुंडीर, सपना, मधु उनियाल आदि शामिल थे। -- यह रही प्रमख मांगें - दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्कालीक कठोर कार्रवाई की जाए। - घटना की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। - नर्सिंग के लंबित रिक्त पदों पर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए।