ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनएनएसयूआई के संगठनात्मक चुनाव लटके

एनएसयूआई के संगठनात्मक चुनाव लटके

एनएसयूआई के संगठनात्मक चुनाव इस महीने नहीं हो पाएंगे। अभी तक सदस्यता अभियान का सत्यापन तक शुरू नहीं हो पाया है। इसके बाद ही वोटर लिस्ट जारी होगी। प्रक्रिया में हो रही देरी को देखते हुए उम्मीद की जा...

एनएसयूआई के संगठनात्मक चुनाव लटके
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनFri, 02 Jun 2017 05:32 PM
ऐप पर पढ़ें

एनएसयूआई के संगठनात्मक चुनाव इस महीने नहीं हो पाएंगे। अभी तक सदस्यता अभियान का सत्यापन तक शुरू नहीं हो पाया है। इसके बाद ही वोटर लिस्ट जारी होगी। प्रक्रिया में हो रही देरी को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि अब संगठन के चुनाव छात्र संघ चुनाव के बाद ही होंगे। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने मार्च महीने में संगठनात्मक चुनाव की घोषणा कर दी है। चुनाव के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया गया था। यह अभियान पूरी तरह ऑनलाइन रखा गया था। सदस्यता अभियान के बाद सत्यापन होना था और फिर वोटर लिस्ट जारी कर संगठन के चुनाव होने थे। यह प्रक्रिया जून में पूरी हो जानी थी, लेकिन अभी तक की स्थिति को देखते हुए कहीं से भी इसे जून में होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। बताया जा रहा है कि सदस्यता के बाद सत्यापन का काम लटका हुआ है। चुनाव में हो रही देरी को देखते हुए संगठन स्तर पर इन्हें अक्तूबर तक टालने पर भी विचार किया जा रहा है। इसकी वजह छात्र संघ चुनाव हैं। अगर जुलाई में संगठन के चुनाव होते हैं तो इससे छात्र संघ चुनाव की तैयारियां प्रभावित होंगी। साथ ही संगठन की नजर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले बदलाव पर टिकी हुई हैं। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान ने कहा कि सदस्यता के बाद सत्यापन के चरण में पिछड़ने के वजह से चुनाव में देरी हो रही है। ऐसी स्थिति में अब छात्र संघ चुनावों के बाद ही संगठन के चुनाव हो पाएंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें