ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनएनएसयूआई ने मनाई ठाकुर पूरण सिंह की जयंती

एनएसयूआई ने मनाई ठाकुर पूरण सिंह की जयंती

डीएवी पीजी कॉलेज में एनएसयूआई की ओर से ठाकुर पूरण सिंह की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठाकुर पूरण सिंह ने ही डीएवी की स्थापना के लिए अपनी जमीन दान में दी थी। जिनकी बदौलत आज डीएवी...

एनएसयूआई ने मनाई ठाकुर पूरण सिंह की जयंती
हिन्दुस्तान टीम,देहरादूनWed, 29 Nov 2017 06:30 PM
ऐप पर पढ़ें

डीएवी पीजी कॉलेज में एनएसयूआई की ओर से ठाकुर पूरण सिंह की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठाकुर पूरण सिंह ने ही डीएवी की स्थापना के लिए अपनी जमीन दान में दी थी। जिनकी बदौलत आज डीएवी प्रदेश में सबसे बड़े कॉलेज के रूप में स्थापित है।

जयंती समारोह का शुभारंभ कॉलेज में ठाकुर पूरण सिंह की मूर्ति पर माल्यापर्ण के साथ किया गया। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पहाड़ से पलायन विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। जिसमें छात्रों ने पहाड़ से पलायन विषय पर विचार रखे। प्रतियोगिता में विभूति ने प्रथम, एस्ले ने द्वितीय और रोहित नेगी ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में विजयपाल सिंह रावत, सुरेंद्र आर्य और जितेंद्र ठाकुर बतौर जज शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी पृथ्वीपाल सिंह चौहान और हिल्स डेवलपमेंट मिशन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह कठैत, कांग्रेस महासचिव उपेंद्र थापली और बीएड कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने ठाकुर पूरण सिंह के पौत्र अधिवक्ता रविंद्र सिंह नेगी और संजय सिंह नेगी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही रसायन विभागाध्यक्ष डा.एसपी मित्तल, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डा.राकेश वर्मा, भौतिकी विभागाध्यक्ष डा.टीपी मित्तल को शॉल भेँट करने के साथ ही स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति पर प्रिया चौधरी और सौरभ को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में डा.गोपाल क्षेत्री, डा.एसपी त्यागी, डा.हरिओम, एनएसयूआई के पूर्व महासचिव रितेश क्षेत्री, जिलाध्यक्ष रोबिन त्यागी, नित्यानंद कोठियाल, अंकिता पाल, सिद्धार्थ पोखरियाल, राहुल यादव, अंजलि चमोली, हिमांशु रावत, अमित मंमगाईं, अंकुश मैठाणी, रोबिन नेगी, नीरज गरिया, नवप्रभात नेगी, तुषार मोहन, राहुल जग्गी समेत अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें