परीक्षा परिणाम में विसंगतियों को लेकर एनएसयूआई भड़का

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

ऋषिकेश में श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के छात्रों ने परीक्षा परिणाम में विसंगतियों को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि 80 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया है। उन्होंने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिणाम की दोबारा जांच और कार्रवाई की मांग की है।

परीक्षा परिणाम में विसंगतियों को लेकर एनएसयूआई भड़का

ऋषिकेश। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश केंपस कॉलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर परीक्षा परिणाम में विसंगतियों को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ता भड़क गए हैं। उन्होंने परीक्षा परिणाम में विश्वविद्यालय प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। दावा है कि परिणाम में 80 फ़ीसदी छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम की दोबारा से जांच कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। विरोध में कार्यकर्ता कैंपस कॉलेज के प्रशासनिक भवन में तालाबंदी कर धरने पर बैठे हुए हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।