जीआईसी किशनपुर में एनएसएस शिविर में छात्रों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

Feb 08, 2026 07:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय शिविर समाप्त हो गया। 65 छात्रों ने इसमें भाग लिया और राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक कुरीतियों, महिला सशक्तिकरण एवं नशा मुक्ति के बारे में जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शामिल रहे।

जीआईसी किशनपुर में एनएसएस शिविर में छात्रों ने दिया नशा मुक्ति का संदेश

राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) किशनपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हो गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय, बापू नगर (जाखन) में आयोजित इस शिविर में 65 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम अधिकारी दिगपाल सिंह मियां के नेतृत्व में छात्रों ने राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक कुरीतियों, महिला सशक्तिकरण और नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पार्षद संजय नौटियाल, रणवीर सिंह पंवार, गंगा अधिकारी, महताब सिंह यादव और अमित रावत आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।