मसूरी में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं : गैस एजेंसी

Apr 08, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

फोटो मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर इंडियन

मसूरी में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं : गैस एजेंसी

फोटो मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में गैस सिलेंडर की कमी को लेकर इंडियन गैस सर्विस के मैनेजर प्रदीप सती ने कहा कि मसूरी में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बुधवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि कोई कालाबाजारी नहीं की जा रही है। लोगों से अपील की कि गैस सिलेंडर को लेकर परेशान न हों, धैर्य रखे व घर घर गैस पहुंचाई जा रही है। प्रतिष्ठानों में उनकी मांग के अनुसार व्यवसायिक गैस पहुंचाई जा रही है, वहीं छोटे ढाबों होटल और रेस्टोरेंट में भी गैस सिलेंडरों की सप्लाई शुरू कर दी गई है।

व्यापार मंडल अध्यक्ष द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं और पूरे शहर में गैस की कमी नहीं होने दी जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।