मानवता की सेवा में संत निरंकारी मिशन का योगदान, 120 यूनिट रक्तदान
हरिद्वार में संत निरंकारी मिशन की शाखा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विधायक आदेश चौहान और जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने उद्घाटन किया। शिविर में 175 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिसमें से 120 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। इस कार्य की सराहना करते हुए कहा गया कि रक्तदान मानवता के प्रति निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है।
हरिद्वार। संत निरंकारी मिशन की हरिद्वार शाखा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन (एसएनसीएफ) के माध्यम से आयोजित शिविर में मिशन के सेवादल, साध-संगत तथा स्वयंसेवकों सहित 175 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। इनमें से 120 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। रक्त संग्रहण का कार्य हरिद्वार एवं रुड़की ब्लड बैंक की चिकित्सकीय टीमों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान तथा हरिद्वार की मेयर किरन जैसल ने मिशन के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संत निरंकारी मिशन रक्तदान जैसे पुनीत कार्यों के माध्यम से समाज में मानवता और परोपकार की भावना को मजबूत कर रहा है।
जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने सतगुरु की शिक्षा का उल्लेख करते हुए कहा कि रक्तदान निस्वार्थ सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण है, क्योंकि रक्तदाता यह नहीं देखता कि उसका रक्त किस व्यक्ति के जीवन को बचाएगा। यह कार्य मानवीय मूल्यों और विश्व बंधुत्व की भावना को सशक्त करता है। शिविर का आयोजन श्रद्धा, सेवा और समर्पण के वातावरण में संपन्न हुआ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


