Dehradun News: स्टे के बावजूद बहन के घर से भाई शादी के जेवर व नकदी चुरा ले गया

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: धर्मपुर के आदर्शनगर में एक नवविवाहिता के भाई, भाभी और मित्र पर आक्रामक घुसपैठ, तोड़फोड़ और चोरी का आरोप है। संपत्ति विवाद के चलते आरोपियों ने कोर्ट के स्थगन आदेश का उल्लंघन किया और सीसीटीवी कैमरे नष्ट कर दिए। विवाहिता का सोने का जेवर और अन्य सामान चोरी किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Dehradun News: स्टे के बावजूद बहन के घर से भाई शादी के जेवर व नकदी चुरा ले गया

Dehradun News: धर्मपुर के आदर्शनगर में एक नवविवाहिता की गैरमौजूदगी में उसके सगे भाई, भाभी और उनके एक मित्र पर घर के ताले तोड़कर जबरन घुसने, तोड़फोड़ और चोरी का आरोप लगा है। आरोपियों ने संपत्ति बंटवारे को लेकर न्यायालय के स्टे ऑर्डर बावजूद वारदात को अंजाम दिया और साक्ष्य मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ नेहरू कॉलोनी मनोज नौटियाल ने बताया कि आदर्श नगर, लेन नंबर आठ निवासी उपांशी शाह का अपने बड़े भाई शुभम शाह और भाभी आशिया त्रिगुणायत के साथ संपत्ति को लेकर न्यायालय में विवाद चल रहा है।

जिस पर कोर्ट ने स्टे दिया हुआ है। उपांशी की बीती 23 जून को शादी हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति के साथ शहर से बाहर गई हुई थीं। आरोप है कि उनकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर भाई शुभम, भाभी आशिया और उनके मित्र साहिल ने उनके भूतल स्थित हिस्से के ताले तोड़कर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया। वारदात छिपाने के लिए आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर और वाई-फाई मॉडेम तोड़कर गायब कर दिए। पीड़िता के मुताबिक घर में रखे उसकी शादी के सोने के जेवर, नकदी और कीमती उपहार भी चोरी कर लिए गए हैं। एसओ ने बताया कि तीनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Ankit Kumar Chaudhary

लेखक के बारे में

Ankit Kumar Chaudhary

शॉर्ट बायो : अंकित कुमार चौधरी पिछले 15 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में विश्वसनीय और अनुभवी नाम हैं। वर्तमान में वह HT Group के दैनिक हिन्दुस्तान में देहरादून में सीनियर सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव:

अंकित चौधरी उत्तराखंड की क्राइम रिपोर्टिंग में एक प्रतिष्ठित नाम है। वर्ष 2011 में देहरादून से प्रत्रकारिता की शुरुआत की। अंकित ने क्राइम, कोर्ट, सीबीआई, जिला प्रशासन और रक्षा (डिफेंस) जैसे चुनौतीपूर्ण और गंभीर बीट्स पर अपनी विशेष पहचान बनाई है। पत्रकारिता के प्रति उनका दृष्टिकोण स्पष्ट है। वे केवल समाचार रिपोर्ट नहीं करते, बल्कि उन 'ऑफबीट' और मानवीय संवेदनाओं वाली कहानियों को खोजने में विश्वास रखते हैं जो अक्सर मुख्यधारा की सुर्खियों से दूर रह जाती हैं।


कॅरियर का सफर

अंकित ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2011 में 'हिन्दुस्तान' के साथ बतौर रिपोर्टर की थी, जहां उन्होंने शुरुआती दौर में परिवहन और मंडी जैसी बीट से मुख्यधारा की पत्रकारिता में कदम रखा। इसके बाद 2013 से 2014 तक 'अमर उजाला' में रहते हुए उन्होंने क्राइम रिपोर्टिंग की बारीकियां सीखीं। 2014-15 में 'आईनेक्स्ट' (दैनिक जागरण समूह के दैनिक बाइलिंगुअल ) में सब-एडिटर के रूप में डेस्क और फील्ड का अनुभव लेने के बाद मई 2015 में पुनः 'हिन्दुस्तान' से जुड़े। पिछले नौ वर्षों से वे इसी संस्थान में अपराध,सीबीआई, कोर्ट, ईडी, विजिलेंस, जेल, डिफेंस फोर्सेस और प्रशासन जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

अंकित ने पश्चिमी यूपी से स्कूलिंग के बाद देहरादून से बीबीएस की डिग्री ली। इसके बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है और वर्ष 2022 में रक्षा मंत्रालय के प्रतिष्ठित 'डिफेंस कॉरेस्पोंडेंट कोर्स' को किया है। उनका पेशेवर सफर अमर उजाला और आईनेक्स्ट जैसे संस्थानों से होकर गुजरा है, जिससे उन्हें जमीनी रिपोर्टिंग और संपादकीय बारीकियों की गहरी समझ मिली है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और अपराध रिपोर्टिंग

बीबीए और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा होने के कारण अंकित मैनेजमेंट और पत्रकारिता का संयोजन हैं। पश्चिमी यूपी मूल के चलते अपराध की समझ भी बेहतर है। इसी वजह से बीट पर कमांड होने के साथ एक्सपर्ट वेरिफाइड और रिसर्च-ड्रिवेन स्टोरियां लिख रहे हैं


एंटरटेनमेंट और विजन

अंकित का मानना है कि आधुनिक युग में तकनीकी पकड़ के साथ रिपोर्टिंग के विषयों की बुनियादी समझ होना जरुरी है। अपने व्यस्त पेशेवर जीवन के बीच, अंकित स्वास्थ्य और फिटनेस को प्राथमिकता देते हैं। सुबह व्यायाम करना पसंद है। उन्हें यात्रा करना और खाली समय में पुस्तकें पढ़ना पसंद है। क्रिकेट खेलना और देखना पसंद करते हैं।


विशेषज्ञता

क्राइम, कोर्ट, सीबीआई, ईडी, सेना और स्थानीय मुद्दों की रिपोर्टिंग के साथ एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।