अशोक वर्मा ने डाट काली मंदिर में की पूजा अर्चना

Apr 04, 2026 06:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। नव मनोनीत उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद अशोक वर्मा ने शुक्रवार को मां डाट काली मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। मंद

अशोक वर्मा ने डाट काली मंदिर में की पूजा अर्चना

नव मनोनीत उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद अशोक वर्मा ने शुक्रवार को मां डाट काली मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। मंदिर महंत संयम गोस्वामी ने उन्हें मां का आशीर्वाद स्वरुप चुन्नी भेंट कर पूजा अर्चना कराई। अशोक वर्मा ने इसके बाद कचहरी स्थित शहीद स्थल पहुंचकर उत्तराखंड आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारीयो को नमन किया एवं पुष्प अर्पित किए। मौके पर मौजूद राज्य आंदोलनकारी एवं बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने वर्मा का माला पहनाकर पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। मौके पर राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, केशव उनियाल, देहरादून बार एसोसिएशन अध्यक्ष अनिल शर्मा कुकरेती, उपाध्यक्ष विनोद सागर, दीपक त्यागी, सौरभ दूसेजा, कपिल अरोड़ा, आशुतोष गुसाईं, संदीप रोहिल्ला, मनीषा दूसेजा, मोहन खत्री, प्रभात डंडरियाल, गौरव खण्डूड़ी, सुरेश नेगी, धर्मपाल रावत, गणेश डंगवाल, रघुवीर चौहान, पूर्ण सिंह लिंगवाल मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।