दून के नए एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने संभाला चार्ज, कानून व्यवस्था व महिला सुरक्षा पहली प्राथमिकता

Feb 14, 2026 01:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

देहरादून में नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने कार्यभार संभाला। उन्होंने कानून व्यवस्था, ट्रैफिक सुधार और महिला सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया। डेमोग्राफिक बदलाव को चुनौती मानते हुए सत्यापन अभियान को सख्ती से चलाने का वादा किया। SSP ने अपराध नियंत्रण, लैंड फ्रॉड रोकने और अवैध हथियारों पर नकेल कसने की बात कही।

दून के नए एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने संभाला चार्ज, कानून व्यवस्था व महिला सुरक्षा पहली प्राथमिकता

देहरादून। नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र डोभाल ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया। पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि राजधानी में कानून व्यवस्था, ट्रैफिक सुधार और महिला सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि पुलिसिंग में सुधार दिखेगा और फोर्स का मनोबल हमेशा ऊंचा रखा जाएगा। एसएसपी ने स्वीकार किया कि देहरादून में डेमोग्राफिक बदलाव एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि पूर्व में सत्यापन पर अपेक्षित ध्यान न देने के कारण जो त्रुटियां हुई हैं, उन्हें सुधारा जाएगा। अब सत्यापन अभियान पूरी सख्ती से चलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सांप्रदायिक माहौल खराब करने वालों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई जाएगी।

अपराध नियंत्रण पर उन्होंने कहा कि विक्रम शर्मा हत्याकांड का जल्द खुलासा किया जाएगा। जमीनों की धोखाधड़ी रोकने के लिए लैंड फ्रॉड कमेटी के माध्यम से सख्त कार्रवाई होगी और किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। अवैध हथियारों की सप्लाई पर भी नकेल कसी जाएगी। एसएसपी डोभाल ने दो टूक कहा कि पुलिस पर किसी भी प्रकार का राजनीतिक या सामाजिक दबाव नहीं है और पुलिस निष्पक्ष होकर कार्य करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;