Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsNew Executive Committee Formed for Dehradun Surgical Society with Dr RK Tamta as President
सर्जिकल सोसाइटी के अध्यक्ष बने डॉ. टम्टा, डॉ. जोशी सचिव

सर्जिकल सोसाइटी के अध्यक्ष बने डॉ. टम्टा, डॉ. जोशी सचिव

संक्षेप:

कोरोनेशन अस्पताल के डॉ. आरके टम्टा को मिली अहम जिम्मेदारी क्रोनिक कॉन्स्टिपेशन विषय पर आयोजित

Jan 25, 2026 08:09 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

सर्जिकल सोसाइटी देहरादून की नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। कोरोनेशन अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. आरके टम्टा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, प्रेमनगर के सीएमएस एवं वरिष्ठ सर्जन डॉ. परमार्थ जोशी को सचिव की जिम्मेदारी दी है। शनिवार को दून के एक प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी ने अपना कार्यभार ग्रहण किया। कोषाध्यक्ष पद पर श्री महंत इन्द्रेस अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डॉ. अजय वर्मा निर्वाचित हुए हैं। पुरानी कार्यकारिणी के अध्यक्ष श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना और सचिव एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ सर्जन डॉ. प्रदीप सिंघल को विदाई दी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यभार ग्रहण समारोह के साथ एक वैज्ञानिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसका विषय क्रोनिक कॉन्स्टिपेशन था। मुख्य वक्ता डॉ. राहुल गुप्ता ने इस जटिल समस्या के आधुनिक उपचार पर अनुभव साझा किए। उत्तराखंड मेडिकल काउंसिल ने इस संगोष्ठी में प्रतिभाग करने वाले चिकित्सकों को दो घंटे के क्रेडिट ऑवर प्रदान करने की सहमति दी है। अध्यक्ष डॉ. टम्टा, सचिव डॉ. जोशी बोले, सोसाइटी का उद्देश्य भविष्य में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ गरीबों की मदद का भी काम रहेगा। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप शारदा, डॉ. मनोज गुप्ता, डॉ. जेपी शर्मा, डॉ. संदीप आहुजा, डॉ. प्रवीण जिंदल, डॉ. राहुल गुप्ता, डॉ. विपुल कंडवाल, डॉ. सच्चिनानंद, डॉ. एसडी सकलानी समेत दून मेडिकल कॉलेज, एसजीआरआर, हिमालयन इंस्टीट्यूट, ग्राफिक एरा, मैक्स अस्पताल के पीजी डॉक्टर शामिल रहे।