15 मई को रिलीज होगी उत्तराखंड में बनी ‘नव गुंजारा’, पिथौरागढ़ का कलाकार निभा रहा मुख्य भूमिका
फिल्म 'नवगुंजारा' का पोस्टर जारी किया गया है। यह फिल्म 15 मई को रिलीज होगी और इसे पैन इंडिया स्तर पर थिएट्रिकल रिलीज मिलेगी। मुख्य भूमिका में जितेंद्र बोहरा हैं, जो एक सख्त पुलिस अधिकारी का किरदार निभाएंगे। फिल्म की शूटिंग उत्तराखंड में हुई है और यह स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देती है।
देहरादून। फॉर्स्ट फिल्म स्टूडियो एलएलपी के बैनर तले बनी फिल्म ‘नवगुंजारा’ का आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया गया है। लो एगर्स प्रोडक्शन और सिन आर्ट्स फिल्म के सहयोग से बनी यह फिल्म 15 मई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के निर्माता उत्तराखंड के रुद्रपुर से ताल्लुक रखते हैं, जबकि मुख्य किरदार निभाने वाले कलाकार पिथौरागढ़ से हैं। इसे पहली ऐसी उत्तराखंडी हिंदी फिल्म बताया जा रहा है, जिसे पैन इंडिया स्तर पर थिएट्रिकल रिलीज मिल रही है। फिल्म का निर्देशन रुद्रपुर के रहने वाले अमित दीक्षित ने किया है, कहानी, स्क्रीनप्ले और संवाद रोहित यादव ने लिखे हैं। फिल्म के निर्माता अमित दीक्षित, अंकिता गोयल और आयुष जैन हैं, वहीं सह-निर्माता के रूप में अजित पादवलकर और अभिषेक दुबे जुड़े हैं। टीवी और वेब सीरीज से पहचान बना चुके हैं जितेंद्र बोहरा फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं जो पिथौरागढ़ के निवासी हैं। वह चक्रवर्ती सम्राट अशोक, महाराणा प्रताप, गुम है किसी के प्यार में, इमली, और कैसे मुझे तुम मिल गए जैसे चर्चित धारावाहिकों में काम कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने स्वामी रामदेव: एक संघर्ष, महाराज छत्रसाल, लव कथा जैसी वेब सीरीज में भी अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया है। जितेन्द्र बोहरा के अनुसार, मनोवैज्ञानिक सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री पर आधारित यह फिल्म पारंपरिक फिल्मों से हटकर बनाई गई है。
जितेंद्र बोहरा का सफर
मुंबई में संघर्ष से लेकर मुख्य भूमिका तक का सफर: जितेंद्र बोहरा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पिथौरागढ़ से ही पूरी की और वर्ष 2010 में अभिनय के सपने को साकार करने के लिए मुंबई का रुख किया। पिछले एक दशक में उन्होंने 20 से अधिक टीवी धारावाहिकों और कई वेब सीरीज में काम कर टीवी और फिल्म जगत में अपनी अलग पहचान बनाई है।
फिल्म में भूमिका
फिल्म में निभाएंगे सख्त पुलिस अधिकारी का किरदार: ‘नवगुंजारा’ में जितेंद्र बोहरा एक सख्त और अनुशासित पुलिस अधिकारी ‘कृष्णन श्रीनिवासन गांगुली’ की भूमिका में नजर आएंगे। उनका किरदार एक बड़े षड्यंत्र का पर्दाफाश करता है, जो कहानी को रोमांचक मोड़ देता है। यह फिल्म छह अध्यायों की श्रृंखला का पहला भाग है, जिसमें आगे भी कई रहस्यमयी घटनाओं को दर्शाया जाएगा।
स्थानीय प्रतिभाएँ
उत्तराखंड में शूटिंग, स्थानीय कलाकारों को मौका: फिल्म की शूटिंग पूरी तरह उत्तराखंड में की गई है। निर्देशक अमित दीक्षित और लेखक रोहित यादव दोनों ही राज्य से जुड़े हैं, जिससे यह फिल्म स्थानीय प्रतिभाओं और संसाधनों को बढ़ावा देने का माध्यम भी बन रही है। फिल्म में जितेंद्र बोहरा के साथ तुषार कावले, जेसिका यादव, क्षितिज पवार, प्रतिक्षा सिंह, संध्या जेमावत, कैलाश चौधरी और संदीप ओमकर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Shailendra Semwalशॉर्ट बायो : शैलेन्द्र सेमवाल पिछले 28 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में दैनिक हिन्दुस्तान देहरादून में सीनियर कंटेंट क्रिएटर के रुप में कार्यरत हैं।
परिचय एवं अनुभव:
पिछले 28 सालों के सफर में शैलेन्द्र सेमवाल ने प्रिंट मीडिया क्षेत्र में विविध विषयों वाले आलेख लिखे हैं। 2008 से वह हिन्दुस्तान के मसूरी सेंटर के प्रभारी रहे। उनके विषयों में इतिहास, संस्कृति, विज्ञान, शोधात्मक, विश्लेणात्मक, लाइफ स्टाइल, फैशन, फिल्म वर्ल्ड और घटनात्मक खबरें रही हैं। एक फीचर कंटेंट राइटर के रुप में उन्होंने समग्र विषयों पर लिखा है। इतिहास, आंचलिक विषयों और मुद्दों पर उनका गहन अध्ययन है।
कॅरियर का सफर
शैलेन्द्र सेमवाल ने अपने प्रिंट लेखन की शुरूआत अपने स्टडी के दौरान ही कर ली थी। 2003 में अमर उजाला देहरादून में बतौर ट्रेनी कॅरियर शुरू किया। 2004 में विकासनगर और मसूरी अमर उजाला के बतौर ब्यूरो प्रमुख काम किया। वह शिमला, पौड़ी जैसी जगहों पर अमर उजाला, जागरण और हिन्दुस्तान के लिए लिख चुके हैं। इसके अलावा अन्य प्रमुख पत्रिकाओं में भी उनका लेखन चल रहा था। 2008 में उत्तराखंड में हिन्दुस्तान लांच होने के बाद से वह हिन्दुस्तान से जुड़े हुए हैं। 2010 से देहरादून में कार्यरत हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि:
शैलेन्द्र सेमवाल ने सन 2000 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि से एमएससी जूलोजी करने के बाद बीजे और एमजेएमसी की डिग्री हासिल की। साहित्य रंगकर्म से जुड़ाव से उनका रुझान पत्रकारिता की ओर हुआ। साहित्य, संस्कृति, मनोरंजन, इतिहास, विज्ञान जैसी बीट पर कमांड है। उनकी शोध परक अनेक लेख ऑल एडिशन, फ्रंट पेज पर प्रकाशित होते रहे हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
कॅरियर में आर्ट, कल्चर, एंटरटेनमेंट, राज्य की राजनीति से जुड़े विषयों पर कई सेलिब्रिटी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू का अवसर मिला। शैलेन्द्र सेमवाल का मानना है कि पत्रकारिता में विषयों की बुनियादी समझ होना जरुरी है। लगातार गहराई से जानने की जिज्ञासा रखना ही सार्थक पत्रकारिता महत्वपूर्ण अंग है।
विशेषज्ञता:
बॉलीवुड, उत्तराखंडी फिल्म संगीत, लोककला, नृत्य, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, किसी भी सेलिब्रिटी का उत्तराखंड कनेक्शन तलाशना, हिमालयी पर्यावरण, पारिस्थितिकी, सामाजिक मुद्दे, पर्यावरणीय आंदोलन, राज्य आंदोलन, राज्य का इतिहास, खोजपरक स्टोरी।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


