नेशनल स्कीइंग प्रतियोगिता और विंटर कार्निवल का भव्य आरंभ

Feb 13, 2026 12:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

नेशनल स्कीइंग प्रतियोगिता और विंटर कार्निवल का शुभारंभ ज्योतिर्मठ में हुआ। पहले दिन हिमाचल प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। संयुक्त स्लालॉम महिला वर्ग में आंचल, संधिया और तनुजा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। जोशीमठ ब्लॉक प्रमुख को मंच में जगह नहीं मिली, जिससे नाराजगी जताई गई।

नेशनल स्कीइंग प्रतियोगिता और विंटर कार्निवल का भव्य आरंभ

ज्योतिर्मठ। नेशनल स्कीइंग प्रतियोगिता और विंटर कार्निवल का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हो गया है। इसके पहले दिन ही हिमाचल प्रदेश की महिला खिलाड़ियों ने अपने शानदार कौशल का प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी प्रतियोगिता के पहले दिन आयोजित संयुक्त स्लालॉम महिला वर्ग में हिमाचल प्रदेश की एथलीटों का पूरी तरह से दबदबा रहा। इसमें हिमाचल प्रदेश से आंचल, संधिया और तनुजा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल किया। जोशीमठ ब्लॉक प्रमुख को नहीं मिली मंच में जगह कार्यक्रम में पहुंचे जोशीमठ ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी को मंच पर स्थान नहीं मिला। इससे जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई।

इसके बाद ब्लॉक प्रमुख जनता के बीच में ही बैठने का फैसला लिया। कार्यक्रम के आयोजकों ने उनसे मंच में बैठने का अनुरोध किया जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।