दून मेडिकल कॉलेज में बनेगा मानवाधिकार सेल, शिकायत पेटिका लगेगी

Mar 03, 2026 11:59 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share Share
Follow Us on

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने परखीं व्यवस्थाएं परिसर में तीन

दून मेडिकल कॉलेज में बनेगा मानवाधिकार सेल, शिकायत पेटिका लगेगी

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष मॉनिटर प्रो. कन्हैया त्रिपाठी ने दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं, छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियों और मानवाधिकार संरक्षण से जुड़ी व्यवस्थाओं की सघन मीक्षा की और मेडिकल कॉलेज में एक समर्पित मानवाधिकार सेल गठित करने का सुझाव दिया। प्रो. त्रिपाठी ने विभागाध्यक्षों, फैकल्टी और छात्रों से संवाद किया। उन्होंने मेडिकल छात्रों द्वारा पांच परिवारों को गोद लेने वाले फैमिली अडॉप्शन प्रोग्राम और फैकल्टी-छात्रों के मेंटर-मेंटी कार्यक्रम को सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए अहम व सराहनीय बताया। फोरेंसिक मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम प्रक्रियाओं में पारदर्शिता के सुझाव पर उन्होंने सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

प्रो. त्रिपाठी ने मरीजों के रिकॉर्ड के उचित रखरखाव और उपचार में पारदर्शिता पर जोर दिया। तीन माह के भीतर एक शिकायत पेटी स्थापित करने और मानवाधिकार कार्यशाला आयोजित करने को कहा। इस दौरान प्राचार्या डॉ. गीता जैन, एमएस डॉ. डॉ. शैलेंद्र सिंह राणा, डॉ. कोपल पंवार और डॉ. अनिल जोशी आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।