Dehradun News: राष्ट्र की असली ताकत केवल भौतिक संसाधनों में नहीं, उसके नागरिकों के चरित्र और कर्तव्यनिष्ठा में : कोश्यारी

हिन्दुस्तान, देहरादून
share

Dehradun News: देहरादून के झाझरा स्थित सुभारती अस्पताल परिसर में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण सम्मान समारोह आयोजित हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि राष्ट्र की असली ताकत नागरिकों के चरित्र और कर्तव्यनिष्ठा में है। वक्ताओं ने युवाओं में नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम बढ़ाने पर जोर दिया। समारोह में ‘जीवन तरंगिणी भाग-2’ के अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी किया गया।

राष्ट्र की असली ताकत केवल भौतिक संसाधनों में नहीं, उसके नागरिकों के चरित्र और कर्तव्यनिष्ठा में : कोश्यारी
राष्ट्र की असली ताकत केवल भौतिक संसाधनों में नहीं, उसके नागरिकों के चरित्र और कर्तव्यनिष्ठा में : कोश्यारी

Dehradun News: देहरादून। राष्ट्रीय चरित्र निर्माण सम्मान समारोह में युवाओं और समाज में नैतिक मूल्यों, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को जागृत करने पर जोर दिया गया। झाझरा स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय व सुभारती अस्पताल परिसर में आयोजित समारोह में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पद्मश्री भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी राष्ट्र की असली ताकत केवल भौतिक संसाधनों में नहीं, बल्कि उसके नागरिकों के चरित्र और कर्तव्यनिष्ठा में निहित होती है। विशिष्ट अतिथि, पुनर्नवा वेलनेस रिसॉर्ट के संस्थापक डॉ. आचार्य आशीष सेमवाल ने आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक व मानवीय मूल्यों के समावेश को समय की मांग बताया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभारती ट्रस्ट के यशवर्धन ने की। वहीं, सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण ने युवाओं को राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. रवींद्र कुमार सैनी द्वारा अनूदित पुस्तक ‘जीवन तरंगिणी भाग-2’ के अंग्रेजी संस्करण का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रशांत कुमार भटनागर ने किया। समारोह में अवनी कमल, डॉ. लोकेश त्यागी, सुमन प्रसाद रतूड़ी, रघुनाथ सिंह, डॉ. जीके थपलियाल और डॉ. प्रमोद शर्मा आदि मौजूद रहे।

Chand Mohammad

लेखक के बारे में

Chand Mohammad

शॉर्ट बायो : चांद मोहम्मद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे है।


परिचय एवं अनुभव

चांद मोहम्मद हिंदी पत्रकारिता में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 11 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान अखबार में देहरादून में कार्यरत है और हेल्थ रिपोर्टिंग कर रहे है। वह पिछले आठ साल से हिंदुस्तान से जुड़े है। स्वास्थ्य रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ है।


करियर का सफर

चांद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमर अखबार देहरादून से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2018 में उन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी रिपोर्टिंग के अलावा देहरादून हिंदुस्तान में सह सिटी प्रभारी और सह अपराध संवाददाता की भूमिका में है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

चांद बी कॉम और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव भंगेला से है। समाज के वंचित लोगों की आवाज उठाने, मरीजों की पीड़ा बयां करना उनका एक जज्बा बयां करता है। कोविड के दौरान उन्होंने पीड़ा बताती और सिस्टम पर प्रहार करती रिपोर्टिंग की। मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर उन्होंने काफी काम किया है। लगातार जागरूकता परक और रिसर्च बेस्ड स्टोरी हेल्थ और मौसम पर करते है।


विजन

चांद का विजन है कि वह अपने जर्नलिज्म से आम आदमी के मुद्दों को उठाए और उन्हें हल कराए। पाठकों के बीच अखबार की विश्वसनीयता बनाए रखे।


विशेषज्ञता

स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी के मामलों के जानकार है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: राष्ट्र की असली ताकत केवल भौतिक संसाधनों में नहीं, उसके नागरिकों के चरित्र और कर्तव्यनिष्ठा में : कोश्यारी