ऋषिकेश में अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान को लेकर नमामि गंगे के अधिकारियों की बैठक
By Newswrap
हिन्दुस्तान, देहरादूननमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत ऋषिकेश में महत्वपूर्ण बैठक में शहरी नदी प्रबंधन योजना पर चर्चा हुई। नगर निगम के अधिकारियों और परियोजना के कार्यकारी निदेशक ने मसौदा पर चर्चा की और इसे स्वीकृति प्राप्त की।
ऋषिकेश। नदियों के प्राकृतिक स्वरूप को बरकरार रखने के लिए नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत अर्बन रिवर मैनेजमेंट प्लान को लेकर नमामि गंगे के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। दून मार्ग स्थित होटल में चली बैठक में परियोजना के कार्यकारी निदेशक शामिल हुए। उन्होंने ऋषिकेश क्षेत्र के लिए तैयार मसौदा नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष रखा। आवश्यक सुझाव और संशोधन के बाद प्लान के नामित नोडल अधिकारी नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने इस पर सहमति प्रदान की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


