Namami Gange Director Reviews Programs for Economic Upliftment of Villages नई दिशा की ओर बढ़ रही नमामि गंगे योजना : जोशी, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsNamami Gange Director Reviews Programs for Economic Upliftment of Villages

नई दिशा की ओर बढ़ रही नमामि गंगे योजना : जोशी

नमामि गंगे के डायरेक्टर जनरल राजीव कुमार मित्तल ने हैस्को के कार्यक्रमों की समीक्षा की। डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि गंगा तट के गांवों के आर्थिक उन्नयन के लिए विज्ञान और तकनीक को नई दिशा देने की...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनFri, 27 Dec 2024 06:03 PM
share Share
Follow Us on
नई दिशा की ओर बढ़ रही नमामि गंगे योजना : जोशी

नमामि गंगे के डायरेक्टर जनरल राजीव कुमार मित्तल ने शुक्रवार को हैस्को के कार्यक्रमों की समीक्षा की। हैस्को के संस्थापक पद्मभूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने उनका स्वागत किया। डॉ. जोशी ने बताया कि नमामि गंगे अब एक नई दिशा की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह समय गंगा तट पर बसे गांवों को उनके आर्थिक उन्नयन के साथ जोड़ने का है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि गंगा से लाभान्वित हो रहे इन गांवों के लिए विज्ञान और तकनीक को नई दिशा देने की आवश्यकता है। डॉ. जोशी ने जोर देकर कहा कि अब समय आ चुका है कि नमामि गंगे समुदायों के साथ मिलकर काम करने की पहल को और अधिक सशक्त बनाए। डायरेक्टर जनरल ने सभी कार्यों की सराहना की। कहा कि नमामि गंगे के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि वह लोगों को इस अभियान से जोड़कर आगे बढ़े। गंगा की सबसे बड़ी शक्ति आम जनता और गांवों में निहित है। इन समुदायों को संगठित करना और अभियान का हिस्सा बनाना एक नई दिशा और चुनौती है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन से जुड़े प्रयोगों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान झारखंड, बिहार और उत्तराखंड से आए विभिन्न संगठनों ने अपने-अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।