चक्खुवाला में घर के बाहर खड़ी बुलेट चोरी, मुकदमा दर्ज
Mar 14, 2026 03:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
देहरादून के चक्खुवाला क्षेत्र से एक अज्ञात चोर ने एक बुलेट मोटरसाइकिल चुरा ली। पीड़ित विष्णु सोनकर ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी सिल्वर रंग की बुलेट 7 फरवरी को सुबह 7 बजे घर के बाहर खड़ी की थी, लेकिन कुछ समय बाद वह गायब हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देहरादून। शहर के चक्खुवाला क्षेत्र से एक अज्ञात चोर ने घर के बाहर खड़ी बुलेट उड़ा ली। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली नगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डंगवाल मार्ग, चक्खुवाला निवासी विष्णु सोनकर ने पुलिस को बताया कि बीती 7 फरवरी को उन्होंने अपनी सिल्वर रंग की बुलेट सुबह करीब 7 बजे घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ देर बाद जब वह वापस आए तो गाड़ी गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब मोटर साइकिल का पता नहीं चला, तो उन्होंने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


