ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड देहरादूनउत्तराखंड में रहस्यमयी गुफा, अंदर हैं अनगिनत शिवलिंग और बहुत भी कुछ...

उत्तराखंड में रहस्यमयी गुफा, अंदर हैं अनगिनत शिवलिंग और बहुत भी कुछ...

चमोली जिले के देवाल में एक रहस्यमयी गुफा है। गुफा अद्भुत सुंदरता से भरपूर है। बताया जाता है कि गुफा के सात द्वार हैं। एक द्वार जिला बागेश्वर के बेतालघाट में खुलता है। गुफा की वास्तविक लंबाई और चौड़ाई...

उत्तराखंड में रहस्यमयी गुफा, अंदर हैं अनगिनत शिवलिंग और बहुत भी कुछ...
देवाल, हेम चंद्र मिश्राThu, 14 Dec 2017 04:43 PM
ऐप पर पढ़ें

चमोली जिले के देवाल में एक रहस्यमयी गुफा है। गुफा अद्भुत सुंदरता से भरपूर है। बताया जाता है कि गुफा के सात द्वार हैं। एक द्वार जिला बागेश्वर के बेतालघाट में खुलता है। गुफा की वास्तविक लंबाई और चौड़ाई का अंदाजा लगाना मुश्किल है।

देवाल विकासखंड के मोपाटा गांव के पास प्रकृति प्रदत मानेश्वर महादेव गुफा अपने आप में कई रहस्यों को छुपाए हुए है। यूं तो उत्तराखंड में बहुत गुफाएं हैं, लेकिन जैसी विचित्र गुफा मोपाटा में है वैसी दूसरी और कहीं नहीं है। आज भी गुफा अपनी पैराणिक हालत में है। प्रदेश सरकार गुफा का संवेक्षण करवा कर इसको विकसित किया जाए। नैसंगिक इस गुफा की खोज वर्ष 1984-83 में हुई। मोपाटा गांव के दुर्लभ सिंह कुंवर, शेर सिंह के नेतृत्व में एक टीम गुफा के अंदर जनरेटर ले कर गए। 
यह दल गुफा के अंदर तीन सौ मीटर अंदर तक गया था।

संसाधन नहीं होने से वापस लौट गया। तब से लगातार इस गुफा के दर्शन करने हर वर्ष सौकड़ों लोग जाते है अदभुत आनंद की प्राप्त करते है। ग्राम प्रधान काम सिंह कुंवर एवं गुफा के पुजारी तारा सिंह का कहना है बहुत पहले की बात है एक कुत्ता जंगल से हिरन के पिछे पड़ा और दोनों गुफा के अंदर चले गए। बाद में दोनों बागेश्वर के बालीघाट से बाहर निकले। गुफा को संरचना को देखते हुए ऐसा लगता है इस गुफा में पांडवों ने गुप्तवास किया। 

क्या है गुफा के अंदर

मानेश्वर महादेव गुफा के अंदर नाना प्रकार की आकृतियां के साथ ही भगवान गणेश, शिव, पार्वत्री, भैरव, हनुमान के साथ असंख्य शिवलिंग संगमरमर की सफेद बनी है। गुफा बहारी क्षेत्र संकरा और अंदर प्रवेश करने पर बहुत विशालकाय है। साथ की सात द्वार है। इसके अंदर कलाकृति देखने लायक है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें