मसूरी में मौसम ने बदली करवट बारिश के साथ चली सर्द हवाएं

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share

मसूरी में रविवार को सुबह हल्की धूप के बाद दोपहर में बारिश हुई। इसके साथ सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी। पर्यटक मौसम का आनंद लेते हुए माल रोड पर एकत्रित हुए। दिल्ली से आई जसलीन कौर ने बताया कि यहां का मौसम सुहाना है और उनका परिवार इसका पूरा लुत्फ उठा रहा है।

मसूरी में मौसम ने बदली करवट बारिश के साथ चली सर्द हवाएं

मसूरी। रविवार को पर्यटन नगरी मसूरी में सुबह के समय खिली हल्की धूप के बाद दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए। शहर में बारिश के साथ ही सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गई। जिससे ठंड बढ़ गई लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। इस दौरान माल रोड पर भी पर्यटकों की भीड़ जुटी रही। पर्यटक यहां के मौसम का जमकर लुफ्त उठाते हुए नजर आए। इस मौके पर दिल्ली पंजाबी बाग से मसूरी घूमने आई जसलीन कौर हरभजन चड्डा ने बताया कि यहां पर कभी धूप तो कभी बारिश होने से मौसम काफी सुहाना बना हुआ है जिसका वह परिवार के साथ आनंद उठा रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।