Dehradun News: अंडर-15 में सेंट जॉर्ज कॉलेज और सीनियर में एमयूएफसी ने जीता मसूरी सुपर कप

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

Dehradun News: मसूरी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित पांच दिवसीय मसूरी सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता में सेंट जॉर्ज कॉलेज ने अंडर-15 का खिताब जीता, जबकि सीनियर वर्ग में एमयूएफसी विजेता बना। अंडर-15 के फाइनल में सेंट जॉर्ज ने तिब्बतन होम्स को 2-0 से हराया। सीनियर वर्ग के फाइनल में एमयूएफसी ने भट्टा स्पोर्ट्स को 3-2 से हराया।

Dehradun News: अंडर-15 में सेंट जॉर्ज कॉलेज और सीनियर में एमयूएफसी ने जीता मसूरी सुपर कप

Dehradun News: मसूरी। संवाददाता मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से मसूरी यूनाइटेड फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित पांच दिवसीय मसूरी सुपर कप फुटबॉल प्रतियोगिता के अंडर-15 वर्ग का खिताबी मुकाबला सेंट जॉर्ज कॉलेज ने जीत दर्ज की। सीनियर वर्ग में एमयूएफसी विजेता बना।सोमवार को खेले गए मुकाबले में अंडर-15 के फाइनल में सेंट जॉर्ज कॉलेज ने तिब्बतन होम्स फाउंडेशन स्कूल को 2-0 गोल से पराजित किया। सीनियर वर्ग के फाइनल में एमयूएफसी ने भट्टा स्पोर्ट्स क्लब को 3-2 गोल के अंतर से हराया। इससे पूर्व सीनियर वर्ग के पहले सेमीफाइनल में भट्टा स्पोर्ट्स क्लब ने मसूरी बॉयज को 4-0 से तथा दूसरे सेमीफाइनल में एमयूएफसी ने खेलवाला को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल मैच में परविंद्र रावत ने रेफरी की भूमिका निभाई। विजेता खिलाड़ियों को नगर निगम देहरादून वार्ड-1 के पार्षद सुमेन्द्र बोहरा ने पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश गोयल, बीएस नेगी, रूपचंद सोनकर, राजेन्द्र शाह, अनिल सिंह, डॉ. नीरज सिंघल, ट्रेडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रजत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नागेन्द्र उनियाल, विजय जुगरान, कुलदीप, भावना रौथाण आदि मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़देहरादूनDehradun News: अंडर-15 में सेंट जॉर्ज कॉलेज और सीनियर में एमयूएफसी ने जीता मसूरी सुपर कप