ऐप के माध्यम से मोबाइल खोजा
Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
मसूरी कोतवाली पुलिस ने एक युवक का खोया हुआ फोन बरामद कर लिया है। युवक अब्दुल फहीम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका मोबाइल फोन माल रोड के पास खो गया था। पुलिस ने सीईआईआर ऐप की मदद से फोन को खोज निकाला और इसे युवक को सौंप दिया।

मसूरी, संवाददाता। मसूरी कोतवाली पुलिस ने युवक के खोए फोन को बरामद कर लिया है।पुलिस ने युवक को फोन सौंप दिया है।अब्दुल फहीम पुत्र अब्दुल नईम निवासी तारा लॉज तहसील रोड नियर डीएम ऑफिस पौड़ी गढ़वाल ने कोतवाली मसूरी में तहरीर दी। बताया कि वह माल रोड के पास घूमते समय मसूरी क्षेत्र उसका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया है। कोतवाली मसूरी पुलिस ने सीईआईआर ऐप के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही की, जिसके बाद मोबाइल फोन को बरामद कर लिया है। फोन को अब्दुल के सुपुर्द किया गया।
ये भी पढ़ें:ऐप के माध्यम से मोबाइल खोजा
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


