Dehradun News: मसूरी पब्लिक स्कूल में 60वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया
Dehradun News: -मसूरी पब्लिक स्कूल के सभागार में विद्यालय का 60वां स्थापना दिवस एवं हीरक जयंती समारोह

Dehradun News: मसूरी, संवाददाता। मसूरी पब्लिक स्कूल के सभागार में विद्यालय का 60वां स्थापना दिवस एवं हीरक जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस दौरान वर्ष 2026 के शैक्षणिक दृढ़ता पुरस्कार से नादिर आजम, सबसे होनहार विद्यार्थी पुरस्कार से खुशी सोनकर और सबसे होनहार खिलाड़ी पुरस्कार से आदित्य रावत को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ
गुरुवार को कार्यक्रम का शुभारंभ आईटीएम, डीआरडीओ मसूरी की वैज्ञानिक मुख्य अतिथि अनिता पुरी मोहिंद्रा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद प्रार्थना और विद्यालय गीत प्रस्तुत किया गया। समारोह के प्रथम चरण में सुबह 11 बजे शारीरिक व्यायाम, योग प्रदर्शन और कला प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोपहर 1:45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में अविश्वसनीय, इक्कीसवीं सदी में तेनाली रमन, हिंदी नाटक जामुन का पेड़, विद्यालय वाद्य वृंद की प्रस्तुति और जड़ें और लय - लोक समागम जैसी प्रस्तुतियों ने विशेष आकर्षण जोड़ा। बारहवीं विज्ञान वर्ग में मोहम्मद फरमान ने 92.3 प्रतिशत और सिद्धार्थ पुंडीर ने 93 प्रतिशत, वाणिज्य वर्ग में तनमय वर्मा ने 88.5 प्रतिशत, मानविकी वर्ग में तपस्वी ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। दसवीं वाणिज्य वर्ग में अक्षत राणा ने 88 प्रतिशत और दक्ष नौटियाल ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।रियांश सिंह को राष्ट्रीय ग्रीष्मकालीन पुस्तक लेखन उत्सव में पुस्तक द एलिमेंटल हीरोज के प्रकाशन पर और प्रिंस सिंह को राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने पर सम्मानित किया गया।
खेल के पुरस्कार
खेल में अक्षत सजवाण को सर्वश्रेष्ठ हॉकी खिलाड़ी, निशा पंवार को सर्वश्रेष्ठ थ्रो बॉल खिलाड़ी, गौरव पंवार को वर्ष 2026 का सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी घोषित किया गया।अर्णव गोयल को संगणक में दक्ष विद्यार्थी, सार्थक वर्मा को सर्वश्रेष्ठ मंच कलाकार, लक्ष्य कुमार को सबसे सहयोगी विद्यार्थी, संस्कार कुमार और प्रिंस को वर्ष 2026 का सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थी और शोएबा को प्रधानाचार्य प्रशस्ति पुरस्कार दिया गया।सदन गतिविधियों में शिक्षा के क्षेत्र में धर्मा सदन और खेल में ज्वाला सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन पुरस्कार मिला, साथ ही ज्वाला सदन को सर्वश्रेष्ठ सदन चल वैजयंती भी प्रदान की गई। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल सिंह, डॉ. प्रितिका जाखड़, उप सेनानायक आईटीबीपी अरविंद चमोली, सीजेएम हैम्पटन कोर्ट की प्रधानाचार्य सिस्टर आइवी, सेंट क्लेयर्स की प्रधानाचार्य सुश्री प्रेमा, म्यूप्लिकन्स सोसायटी के संरक्षक शैलेंद्र करनवाल, म्यूप्लिकन्स पूर्व छात्र परिषद के कोषाध्यक्ष अश्वनी मित्तल, अध्यक्ष वी. गिर्सा, हिल बर्ड प्रतिनिधि इंदी प्रकाश तथा मसूरी इंटरनेशनल स्कूल के आकाश ग्रोवर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


