होटल एसोसिएशन ने मंत्री जोशी का आभार जताया

हिन्दुस्तान, देहरादून
Follow us on Google News
share

मसूरी। संवाददाता मसूरी होटल एसोसिएशन ने मसूरी देहरादून मार्ग पर सीजन से पूर्व एक

होटल एसोसिएशन ने मंत्री जोशी का आभार जताया

मसूरी होटल एसोसिएशन ने मसूरी देहरादून मार्ग पर सीजन से पूर्व एक और वैलीब्रिज बनाये जाने के आदेश देने पर मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन ने कहा कि आगामी सीजन पर वाले ब्रिज में लगने वाले जाम से भी राहत मिलेगी। होटल एसोसिएशन द्वारा  काबीना मंत्री गणेश जोशी को भेजे गये पत्र में उनका आभार व्यक्त किया । कहा गया कि उन्होंने मसूरी के सीजन को देखते हुए एक अन्य वैलीब्रिज बनाये जाने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए व एक माह में वैलीब्रिज बनाने को कहा है। इससे मसूरी के पर्यटन को लाभ मिलेगा व आए दिन लगने वाले जाम व लोगों को हो रही परेशानी से भी राहत मिलेगी।

एसोसिएशन ने मंत्री गणेश जोशी के इस प्रयास की सराहना की।  मंत्री गणेश जोशी को पत्र देने वालों में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल व सचिव अजय भार्गव शामिल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।