मस्जिद सीलिंग के विरोध में शुक्रवार को डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे संगठन कार्यकर्ता
देहरादून में मुस्लिम सेवा संगठन ने मस्जिद की सीलिंग के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। संगठन के नेता जुमे की नमाज के बाद जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। उनका आरोप है कि सभी कागजात सही होने के बावजूद मस्जिद को सील किया गया है और आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक मस्जिद नहीं खुलती।

देहरादून। थानो स्थित मस्जिद की सीलिंग के विरोध में मुस्लिम सेवा संगठन ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान किया है। संगठन के अध्यक्ष नईम कुरैशी और उपाध्यक्ष आकिब कुरैशी ने घोषणा की है कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद दोपहर 2:30 बजे कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे। संगठन का आरोप है कि कागजात पूरे होने के बावजूद मस्जिद को सील किया गया है। पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक मस्जिद नहीं खुलती, तब तक प्रशासन के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। संगठन ने लोगों से इस शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में जुटने की अपील सोशल मीडिया में की है।
लेखक के बारे में
Chand Mohammadशॉर्ट बायो : चांद मोहम्मद पिछले 11 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में देहरादून यूनिट में बतौर वरिष्ठ संवाददाता कार्य कर रहे है।
परिचय एवं अनुभव
चांद मोहम्मद हिंदी पत्रकारिता में एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 11 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान अखबार में देहरादून में कार्यरत है और हेल्थ रिपोर्टिंग कर रहे है। वह पिछले आठ साल से हिंदुस्तान से जुड़े है। स्वास्थ्य रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर उनकी मजबूत पकड़ है।
करियर का सफर
चांद ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में अमर अखबार देहरादून से की। जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2018 में उन्होंने हिंदुस्तान ज्वाइन किया। वर्तमान में वह हेल्थ, मेडिकल एजुकेशन, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी रिपोर्टिंग के अलावा देहरादून हिंदुस्तान में सह सिटी प्रभारी और सह अपराध संवाददाता की भूमिका में है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
चांद बी कॉम और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट है। वह यूपी के मुजफ्फरनगर के छोटे से गांव भंगेला से है। समाज के वंचित लोगों की आवाज उठाने, मरीजों की पीड़ा बयां करना उनका एक जज्बा बयां करता है। कोविड के दौरान उन्होंने पीड़ा बताती और सिस्टम पर प्रहार करती रिपोर्टिंग की। मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर उन्होंने काफी काम किया है। लगातार जागरूकता परक और रिसर्च बेस्ड स्टोरी हेल्थ और मौसम पर करते है।
विजन
चांद का विजन है कि वह अपने जर्नलिज्म से आम आदमी के मुद्दों को उठाए और उन्हें हल कराए। पाठकों के बीच अखबार की विश्वसनीयता बनाए रखे।
विशेषज्ञता
स्वास्थ्य रिपोर्टिंग, सामाजिक मुद्दों, मौसम, मुस्लिम कम्युनिटी के मामलों के जानकार है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


